कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता दुकानों के ताला तोड़कर चोरी करने वाले गैंग के 3 सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थ इनके पास से चोरी के 40 मोबाइल,5 बैट्री ( मोबाइल ) व 2490 नक़द बरामद हुए रुपये बीते दिनों कोतवाली थाना क्षेत्र में दुकानों में चोरी की बारदातें ज्यादा हो रही थी इसी को ध्यान में रखते हुए कोतवाली पुलिस ने अपने मुखबिरों का जाल बिछाया जिसमे तीन शातिर चोर फंस गए जिसमे पुलिस ने कुछ दिन पूर्व लोधी मोहल्ले में मोबाइल की दुकान में हुई चोरी का आज खुलासा किया। घटना का खुलासा करते हुए सीओ सिटी दरवेश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि 24-तारीख को स्टेशन रोड पर मेडिकल की दुकान व 27 तारीख को थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लोधी मोहल्ले में मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर 03 चोरों ने मोबाइल, बैट्री व नगदी चोरी कर ली थी। इसी क्रम में पुलिस पुलिस ने इन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी किये गए मोबाइल और अन्य सामान को बरामद कर लिया है

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *