नरेन्द्र वर्मा
फिरोजाबाद चाणक्य फाऊंडेशन सामाजिक सामाजिक परिवर्तन दल नौजवान समाज सेवा सोसायटी नवयुवक वाल्मीक संघ एवं कांट चूड़ी मजदूर सभा द्वारा डेंगू महामारी एवं वायरल फीवर से ग्रसित रोगियों का उपचार मेडिकल कॉलेज मैं ना होने के विरोध में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को गांधी पार्क में धरना और अनशन शुरू कर दिया गया है सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट और सपा एमएलसी भी अनशन स्थल पर पहुंच गए जहां दोनों के मध्य किसी बात को लेकर गर्मा गर्मी हो गई जनपद फिरोजाबाद में डेंगू महामारी एवं वायरल फीवर से सरकारी आंकड़ों के अनुसार करीब 2 साल से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं डॉक्टरों की दुकानों पर फिरोजाबाद एवं आगरा के नर्सिंग होम में डेंगू से ग्रसित मरीजों के परिजन उपचार करा रहे हैं जो डेंगू महामारी की भयाभयता प्रदर्शित करता है उन्होंने कहा है प्रदेश के मुख्यमंत्री फिरोजाबाद दौरे के बाद भी मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने उपचार में संवेदनशीलता नहीं दिखाई जिन मरीजों की सिफारिश होती है उन्हें भर्ती कर लिया जाता है जिन मरीजों की पहुंच नहीं होती वह बाहर तड़पते रहते हैं मेडिकल कॉलेज में प्रेस मीडिया सामाजिक कार्यकर्ताओं का प्रवेश वर्जित है मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज गंभीर हालत में होने पर उन्हें आगरा रेफर के नाम पर एंबुलेंस में बैठाया जाता है और मृत होने पर रास्ते में छोड़ दिया जाता है जिनकी मृत्यु का आंकड़ा मेडिकल कॉलेज जारी नहीं करता वास्तविकता यह है सरकार मरीजों को समुचित उपचार देना नहीं चाहती और अपने नागरिकों का जीवन बचाने के लिए कोई सार्थक पहल नहीं कर रही है
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य राजनैतिक संरक्षण होने के कारण उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जाती निर्दोष अधिकारियों को बलि का बकरा बना दिया जाता है चाणक्य फाऊंडेशन एवं चूड़ी मजदूर सभा द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी फिरोजाबाद के माध्यम से दिया जा चुका है 19 सितंबर को रामलीला मैदान में एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया जा चुका है इसके बाद भी जिले में डेंगू से प्रभावित मरीजों की संख्या को रोकने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए उन्होंने मांग की है के अन्य जिलों से डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को बुलाकर तैनात करके जनपद के मैरिज होम स्कूल कॉलेजों में अस्थाई ब्रेड एवं ओपीडी चालू शीघ्र कराई जाए डेंगू एवं वायरल फीवर से पीड़ित सभी बच्चों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा कर उच्च कोट की आवश्यक दवाओ से उपचार कराया जाए उपचार के अभाव में मेडिकल कॉलेज में किसी भी मरीज की मृत्यु होने पर प्राचार्य के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए ब्लड बैंक में प्लाज्मा का शुल्क माफ कर मरीजों को निशुल्क उपलब्ध कराया जाए चिकित्सकों की कमी दूर करते हुए प्रदेश के अन्य जिलों एवं दूसरे प्रदेशों से विशेषज्ञ चिकित्सकों को ब्लॉक कर दिया जाए सामाजिक संगठनों द्वारा गांधी पार्क में अनशन शुरू होने की सूचना पर सपा एमएलसी डॉ दिलीप यादव पहुंच गए वही सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट मय पुलिस बल के पहुंच गए नगर मजिस्ट्रेट ने अनशन पर बैठे लोगों में से कांच उद्योग चूड़ मजदूर संघ के मंत्री रामदास मानव से उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जो सपा एमएलसी को रास नहीं आया सपा एमएलसी और नगर मजिस्ट्रेट के बीच तड़का भड़की शुरू हो गई जिससे माहौल गरमा गया दोनों के मध्य तड़का भड़की काफी देर तक हुई

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *