बालकिशन वर्मा

पिनाहट ।पूर्व ब्लाक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान के 28 वर्षीय भतीजे सचिन चौहान पुत्र निहाल सिंह चौहान क़ी थाना डौकी क्षेत्र के रिंग रोड लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी ।वही पूर्व ब्लाक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान के भतीजे सचिन चौहान पुत्र निहाल सिंह चौहान पूर्व प्रधान मनोना पिनाहट के निधन पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी ।शुक्रवार को उनके निवास पर बड़ी संख्या में शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए बाह फतेहाबाद तहसील सहित जिले भर के नेता व ग्रामीण पहुंचे ।और पूर्व ब्लाक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान उनके परिजनों को ढांढस बंधाया।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय गुप्ता,पूर्व चेयरमैन बाह दिवाकर सिंह गुर्जर ,पिनाहट चेयरमैन पति प्रभाकर गुप्ता, भाजपा नेता संतोष कटारा ,जितेंद्र चौहान,विजय सिंह वर्मा, सतेन्द्र यादव ,सहित दर्जनों की संख्या में भाजपा नेता शोक संवेदना व्यक्त करने  पहुंचे । और परिजनों को ढाढस बंधाया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *