मारुति सुजुकी अगले महीने अपनी नई सिलेरियो को लाने जा रही है। ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यू-जेनरेशन सिलेरियो 10 नवंबर को लॉन्च की जाएगी। यानी कार की कीमत का ऐलान इसी दिन किया जाना है।

फिलहाल लॉन्च डेट को इंटरनली कन्फर्म किया गया है, हालांकि चिप शॉर्टेज के चलते लॉन्च में थोड़ी और भी देरी हो सकती है।कुछ महीने पहले ही नई सिलेरियो की तस्वीर लीक हुई थी, जिससे पता लगता है कि वर्तमान मॉडल का अपडेट न होकर पूरी तरह एक नया मॉडल होगा। इसे मारुति सुजुकी के नए Heartect प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा।

नई सेलेरियो में 1.0-लीटर का तीन-सिलेंडर K10 इंजन और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिए जाने की उम्मीद है। ये इंजन क्रमश: 67 hp की पावर और 83 hp की पावर जेनरेट करेंगे।

इसमें वैगनआर की तरह 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स के ऑप्शन दिए जा सकते हैं। नए फीचर्स और अपडेट के बाद इसकी कीमत में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *