जसवंतनगर: बेखौफ चोरों ने शुक्रवार की रात नगला घने के एक घर में सेंध लगाकर नगदी व जेवर पार कर दिए। सुबह घरवालों को जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी।
पंचायत जगसौरा के ग्राम घनु निवासी ज्ञान सिंह राजपूत ने बताया है कि उनके घर की दीवार में सेंध लगाकर चोर अंदर घुसे और 50 हजार की नगदी व सोने चांदी के आभूषण सहित करीब दो लाख रूपये कीमती सामान ले गए। उन्होंने बताया है शनिवार की सुबह जब घरवाले उठे तो सामान बिखरा मिला। जब चोरी होने की घटना का पता चला तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी है।

फ़ोटो: चोरी की बाद के दृश्य

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *