हरदोई आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर शासन के निर्देश के क्रम में नगर पालिका परिषद बिलग्राम द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत “”सफाई मित्र सम्मान अमृत दिवस”” रूप में मनाया गया कार्यक्रम में हबीब अहमद अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बिलग्राम एवं श्रीचंद अधिशासी अधिकारी द्वारा पालिका सभाकक्ष में सफाई मित्रों का सम्मान किया गया एवं साथ ही कचरा अलग करो के सम्बन्ध में नगर में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। पालिका अध्यक्ष एवं अधिशाषी अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को निकाला गया। इस अवसर पर नगर के सम्मानित नागरिकगण , सभासदगण, रूपेश खन्ना लिपिक एवं पालिका समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *