हरदोई कछौना योगी सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद भी भ्रष्टाचार और घूसखोरी थमने का नाम नहीं ले रहा है ऐसा ही एक मामला सामने आया है जो जनपद हरदोई विकास खण्ड कछौना के ग्राम पंचायत अधिकारी ( सिक्रेटरी ) कुलदीप की शह पर प्राइवेट युवक को बैठाया जाता है जिसके द्वारा ही पूरी डीलिंग व घूस लेने का सिलसिला चलाया जा रहा है जिसका वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है आपको बताते चलें कि यहां पर परिवार रजिस्टर नकल से लेकर अन्य बहुत से काम ग्राम पंचायत अधिकारी ( सिक्रेट्री ) कुलदीप द्वारा किए जाते हैं जिनके शह पर इस युवक द्वारा हर व्यक्ति से धन उगाही की जा रही है जिसका वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है सवाल यह उठता है कि सरकार द्वारा इतने कठोर कदम उठाने के बावजूद भी भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिस कारण आए दिन ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं लेकिन योगी सरकार मे भी कोई कठोर कार्रवाई न करने के चलते कर्मचारियों के हौसले बुलंद आखिर जिम्मेदार कौन है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *