छौना हरदोई* : – हरदोई पत्रकार एसोसिएशन की ब्लॉक इकाई कछौना के अंतर्गत शहीद पत्रकार रमन कश्यप को दो मिनट का मौन रखकर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। और सरकार से उनके परिवार के भरण-पोषण के लिए पचास लाख रुपये व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की गई।

बताते चले की रविवार को लखीमपुर में खबर कवरेज के रमन कश्यप की हुई दर्दनाक मौत से परिवार सहित पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। जिसके चलते हरदोई पत्रकार एसोसिएशन की ब्लॉक इकाई कछौना के पत्रकारों ने सहीद पत्रकार रमन कश्यप को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सरकार से मांग की है कि जो मृत किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए कहा जा रहा है हम सभी पत्रकार साथी शासन प्रशसन से मांग कर रहे हैं वही धनराशि का मुआवजा सहीद पत्रकार के परिजनों को दी जाएऔर परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए ताकि उनके परिवार का भरण पोषण हो सके।

इस दौरान अध्यक्ष रामशंकर आजाद, अजय सिंह, मनोज तिवारी, आशू सिंह, पी.डी. गुप्ता, मोहित द्विवेदी, दीपक श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, गौरव मिश्रा समेत अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *