अरुण दुबे  भरथना

जबरन शादी करने से इंकार करने पर युवती पर तमंचे से फायर किय।घटना में युवती बाल बाल बच गई, पिता ने नामजद युवक के खिलाफ पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाई की गुहार लगाई।

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कँधेसी पचार के वीरेंद्र शर्मा ने पुलिस की प्रार्थना पत्र दिया  है कि सोमवार की सुबह करीब 11 बजे जब वह अपनी दुकान पर था और उसकी पुत्री घर मे अकेली थी,तभी जनपद औरैया के थाना मुरादगंज के करमपुर निवासी नामजद घर पर आया और पुत्री से जबरन शादी करने का दबाव बनाया, पुत्री के इंकार करने पर आरोपी नामजद ने तमंचे से फायर कर दिया,जिससे पुत्री बाल बाल बच गई।फायर की आवाज़ सुनकर आसपास के गांव वासी में आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

उक्त संबंध में नवांगतुक प्रभारी निरीक्षक कृष्ण लाल पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है,आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *