दिल्ली कैपिटल्स  के कप्तान ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 मैच नंबर 50 में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी टीम का नेतृत्व कर रहे थे.टॉस के बाद उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी अभी उनके एक प्रतिद्वंद्वी (दुश्मन) है.

ऋषभ पंत ने समझाया कि उनकी टीम को उम्मीद है कि पिच जल्दी कुछ कर सकती है, इसलिए वे दुबई में पहले गेंदबाजी करेंगे. लीग में एक बार फिर धोनी का सामना करने के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर युवा खिलाड़ी ने कहा कि उन्होंने सीएसके के कप्तान से बहुत कुछ सीखा है, लेकिन इस समय वह धोनी को अपने प्रतिद्वंद्वी के अलावा कुछ नहीं मानते हैं.

धोनी और पंत आईपीएल के मैदान पर भले ही एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी हों, लेकिन ऑफ द फील्ड दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं. दिल्ली और चेन्नई मुकाबले को फैन्स ने शिक्षक बनाम छात्र मुकाबला भी कहा. टॉस के लिए मैदान पर आते वक्त दोनों खिलाड़ियों ने जमकर मस्ती की और बातचीत भी की. दोनों लंबे समय के बाद मिले भी थे और एक दूसरे को देखकर खुश भी हुए थे.

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों टीमें टॉप पर चल रही हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने 13 मैचों में से 10 में जीत हासिल कर 20 अंक हासिल कर लिए हैं. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के 13 मैचों में 9 जीत है और उनके 18 अंक है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 12 मैचों में 8 जीत हासिल करके 16 अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *