जसवंतनगर: पालिका सभागार में अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को सौंपी घरों की चाब, पालिका में लाभार्थियों ने देखा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज में देश की आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर `न्यू अर्बन इंडिया` थीम के साथ केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय और नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत की गयी थी। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए थे। जसवंतनगर पालिका में जिला समन्वयक विपिन यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष सुनील कुमार जौली, अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह सहित अन्य आवास लाभार्थियों व कर्मचारियों ने पालिका सभागार में प्रोग्राम का लाइव प्रसारण को बड़े गौर से देखा। पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी जिलों में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चयनित हजारों लाभार्थियों को चाबी वितरण कर उनसे संवाद भी किया था।

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *