जसवंतनगर: कस्बा क्षेत्र की रहने वाली एक 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के अपहरण के मामले में पुलिस ने 48 घंटे के अंदर ही नाबालिग पुत्री को जिला कौशांबी से शकुशल बरामद कर लिया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ ब्रजेश सिंह के निर्देश पर थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच तथा सर्व लाइंस की टीम में उसकी खोज कर रही थी

विवरण के अनुसार 2 अक्टूबर को सेंट पीटर्स से घर वापस आते समय उक्त नाबालिग बालिका का अपहरण कर लिया गया था वादी द्वारा इस मामले में तीन लोगों को नामजद किया गया था पुलिस लगातार उसकी खोज कर रही थी तभी सर्व लाइंस के माध्यम से उन्हें सूचना मिली कि अपह्रत नाबालिग पुत्री वन स्टॉप सेंटर सीडब्लूसी कौशांबी में मौजूद है इस पर कस्वा प्रभारी नागेंद्र सिंह मय फोर्स के वहां पहुंचे तो अपहरत की हुई बालिका वहां पर सकुशल मिली पुलिस उसे थाने ले आई और उसके164बयान कोर्ट में दर्ज कराए जा रहे हैं।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *