Thursday , October 24 2024

मैनपुरी कुसमरा लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल

 

कुसमरा। किशनी तहसील में तैनात लेखपाल पर रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद उन पर भ्रष्टाचार अधिनयम में अभियोग दर्ज किया गया था। अभियोग दर्ज के बाद आरोपी लेखपाल फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को हिरासत में लिया है।
कस्बा निवासी लेखपाल साबिर हुसैन किशनी तहसील में कार्यरत है। लेखपाल ने पैमाइश के नाम पर एक पक्ष से रिश्वत ली थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो की जांच कराकर एसडीएम ने लेखपाल के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनयम में अभियोग दर्ज कराकर निलंबित किया था। आरोपी लेखपाल फरार चल रहा था। चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी लेखपाल को यादव नगर चौराहे से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी लेखपाल को भ्रष्टाचार अधिनयम न्यायालय मेरठ में पेश किया गया है।