प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। शहर में सफाई व्यवस्था एवं डेंगू के लिए उचित कदम न उठाये जाने के बाद शहर के उन मोहल्लों में जहां बड़ी संख्या में ड़ेंगू और बुखार के मरीज है वहां पर योगी सेना के कार्यकर्ताओ द्वारा मच्छरों को मारने की दवा का छिड़काव गली गली व घरों के बाहर किया गया।
ड़ेंगू व अन्य बीमारियों से बचाव के लिए योगी सेना के कार्यकर्ता स्वयं ही मच्छर मारने की दवा के कैन लेकर मोहल्लों में घरों के बाहर दवा का छिड़काव करने में जुट गए हैं।
योगी सेना के कार्यकर्ताओं ने वार्ड नम्बर 22 मोहल्ला हरीनगर, सफ़दरगंज, पठकाना में कीटनाशक दवा का छिड़काव किया। इस दौरान योगी सेना जिला अध्यक्ष गोपाल पाण्डेय, नगर अध्यक्ष शिवम गुप्ता, प्रभारी अमित वाल्मीक, सचिव अमित सैनी, निखिल शर्मा, आकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *