प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में प्रभारी सचिव सिविल जज सुश्री शाम्भवी यादव द्वारा विधिक साक्षरता एवं अन्य शासन की जनहितकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु एन0सी0सी0 कैडेट्स की बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में आहूत की गई।
उन्होंने कहा कि एन0सी0सी0 के अंतर्गत आपका महत्व समाज को सही मार्ग प्रदर्शित करने हेतु और अधिक हो जाता है। उन्होंने कहा कि विधिक की जानकारी देने के साथ ही जनता के मध्य शासन द्वारा उनके उत्थान हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं की भी संकलित जानकारी उनके मध्य पहुंचाना ही अमृत महोत्सव की सार्थकता को सिद्ध करेगा।
इसी क्रम में न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय तिर्वा ऋषभ चतुर्वेदी द्वारा भी जिला कारागार का निरीक्षण किया एवं वहां उपस्थित कैदियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी। उन्होंने जिला कारागार में कैदियों को पम्पलेट का वितरण किया एवं जिला जेल अनौगी के समीपवर्ती ग्रामों में भी पम्पलेट वितरित करते हुए सभी को विधिक साक्षरता हेतु मौखिक जानकारी भी दी गयी एवं उसमें गरीब असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को विधिक सहायता दिए जाने हेतु उनकी प्रविष्टियां भी अंकित की गई जिससे उनको विधिक सहायता दी जा सके।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *