प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। सौरिख थाना क्षेत्र की नादेमऊ कस्बे में अंजलि गुप्ता की ओम साईं ट्रेडर्स के नाम से 20 वर्ष से दुकान है। यहाँ पर दबंग अहमद अली पुत्र बाबू खां, अफसर अली, आविद अली पुत्रगण अहमद अली, समीर अली पुत्र आविद अली ने महिला की दुकान पर तखत चारपाई कुर्सी डालकर अवरुद्ध कर दिया था।तभी अंजली गुप्ता ने इसकी सूचना सौरिख थाने में दी सूचना पर पहुंची सौरिख पुलिस व कानूनगो ने अवरुद्ध मार्ग से तखत चारपाई कुर्सी आदि को हटवाया और सख्त हिदायत दी कि अबकी बार मार्ग अवरुद्ध किया तो कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
अंजली गुप्ता ने बताया कि उक्त युवकों द्वारा लगातार मुझे धमकियां मिल रही है की तुम्हारे पति, देवर और जेठ को हम छेड़छाड़ लगवाकर जेल भेज देंगे और जान से मार देंगे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *