इटावा- शिवपाल सिंह का यू पी विधान सभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान सपा का नाम लिए बगैर विधान सभा चुनाव को लेकर युद्ध की बात कह डाली

में तो इन्तिज़ार करते करते थक गया अब तो युद्ध ही होना है इसलिए अब हम निकल पड़े है 12 अक्टूबर को मथुरा श्रीकृष्ण की कर्मभूमि से रथ यात्रा लेकर, जिस तरह पांडवो ने महाभारत के युद्ध मे केवल 5 गाँव मांगे थे पूरा राज्य उनपर छोड़ दिया था उसी तरह हमने भी केवल अपने साथियों का सम्मान मांगा था मुझे सम्मान दो न दो हमने तो बहुत कुछ पा लिया है, मंत्री भी रहा अध्यक्ष भी रहा और अब राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन गया हूँ, मेने तो 22 नवम्बर 2020 में कहां था कि अगर कहोगे तो हम नही लड़ेंगे लेकिन अभी तक जवाब नही आया, आज भी मेने फोन और msg किया था कि बात कर लो भाजपा को हराने के लिए बात करना ज़रूरी है

भाजपा को हटाने के लिए सब एक हो जाओ, मुझे सम्मान मिले न मिले लेकिन मेरे साथियों को सम्मान मिले

मुझे अलग कर दिया नेता जी नही चाहते थे उसके बावजूद भी मुझे अलग कर दिया

मैंने कहाँ था सब एक हो जाओ अगर एक हो जाओगे तो अखिलेश तुम मुख्यमंत्री बन जाओगे

वही लखीमपुर कांड को लेकर मंत्री अजय मिश्रा को हिस्ट्रीशीटर अपराधी बताते हुए कहाँ जिस राज्य में ऐसे मंत्री होंगे जिनपर हत्या के मुकदमे दर्ज हो तो बताओ वहां क्या हाल होगा

शिवपाल सिंह एक मॉल का शुभारंभ करने पहुँचे थे लोगो को मंच से संबोधित करते हुए दिया बयान

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *