टेलीविजन के रॉकस्टार कहे जाने वाले अभिनेता करण कुंद्रा लाखों फैंस खासकर के लड़कियों के दिलों की धड़कन हैं। करण कुंद्रा इस समय बिग बॉस 15 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। करण कुंद्रा के फैंस उन्हें देखकर खासे खुश हैं। अनुषा ने खुद ही इस खबर का खंडन कर दिया था कि वो शो का हिस्सा नहीं बन रही हैं। ऐसे में जब करण से इसे लेकर बाद की गई तो उन्होंने कुछ इस तरह से जवाब दिया।

दरअसल करण कुंद्रा ने हाल ही में बिग बॉस हाउस में एंटर करने से इस दौरान करण ने अपने रिलेशनशिप और अनुषा दांडेकर को लकेर खुलकर बातचीत की। इसी दौरान जब उनसे पूछा गया कि अगर अनुषा शो का हिस्सा बनती हैं तो उनकी क्या प्रतिक्रिया रहेगी। इन सभी सवालों का करण कुंद्रा ने बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है।

करण कुंद्रा से इस दौरान जब उनके ब्रेकअप के बाद अनुषा के आरोपों को लेकर बात की। तो उन्होंने कहा कि, ‘यह दो साल पुरानी बात हो चुकी है। मेरी जिंदगी हमेशा से ही एक खुली किताब की तरह रही है, फिर चाहे वह काम हो या फिर रिलेशनशिप। मैंने कई शोज किए हैं, जिसके बाद मुझे लगा कि कई बार चीजें ऐसी होती हैं, जहां आप खुद को इस स्थिति में डालते हो और इमोशनल हो जाते हो। मैं इस समय ऐसा कोई भी निर्णय नहीं लेना चाहता हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *