नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने कुछ ही दिनों पहले क्रूज शिप पर ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ कर एक बार फिर से बॉलीवुड में खलबली मचा दी है. इस छापेमारी में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को भी गिरफ्तार कर लिया है. ऐसे में इस पार्टी और इसके आयोजन से जुड़े तमाम सवालों के जवाब अभी भी परदे के पीछे हैं.

इन चारों मे से एक आयोजक ने ही आर्यन खान को बुलाया था. दिल्ली की एक इवेंट कंपनी और एक इंटरटेनमेंट कंपनी समेत 2 और लोगों ने मिलकर इस पूरे कार्यक्रम को आयोजित किया था हर किसी को अलग अलग ज़िम्मेदारी थी.

एनसीबी ने कुछ दिन पहले कुणाल जानी नाम के होटेल मालिक को गिरफ़्तार किया था. कुणाल जानी दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का दोस्त हुआ करता था. बताया जा रहा है की कुणाल जानी से पूछताछ के दौरान एनसीबी को इस क्रूज़ पार्टी की जानकारी मिली थी. इस जानकारी के आधार पर ही एनसीबी ने पूरी छापेमारी की प्लानिंग की और इस ऑप्रेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *