हरदोई  हरदोई जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक पूर्व एमएलसी श्रद्धय लालन शर्मा जी का 2 अक्टूबर 2021 को निधन हो जाने के उपरांत आज हरदोई नगर पालिका परिषद के सभागार में सभासद गणों द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी समस्त सम्मानित सभासद गणों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत पुण्यात्मा लालन शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनके द्वारा बताया गया रास्ते पर चलने का संकल्प लिया

पुण्यात्मा लालन शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करने के उपरांत सभासद अधिवक्ता शिव सेवक गुप्त जय शिव, सभासद मनोज त्रिवेदी, सभासद मुनि मिश्रा ने कहा वास्तव में बाबूजी मानव सेवा के अग्रदूत थे जिन्होंने विधायक एवं एमएलसी के पदों को सुशोभित कर राष्ट्र को परम वैभव उन्नति के शिखर पर ले जाने का संकल्प लिया था आज भी उनके विचार प्रासंगिक है हम सभी के दिलों में आज भी जिंदा है और उनके परिजनों पर चलकर राष्ट्र की सेवा के लिए संकल्पित है
इस अवसर पर सभासद राजू गुप्ता, बादशाह सिंह, आदेश प्रताप सिंह, महेश नाहर, रानू त्रिवेदी, बबलू राठौर, रामकिशोर वर्मा ,अजय शर्मा दीपू दिलशाद एवं अहमद तथा,नगर पालिका परिषद के लेखाकार बालेश्वर मिश्रा ,संतोष बाबू ,कमल मिश्रा ,आदित्य श्रीवास्तव, विमल विद्या जी समस्त सभासद गण एवं कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर बाबूजी को याद कर के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *