कुसमरा। नगर क्षेत्र में अघोषित विजली कटौती से उपभोक्ताओं में रोषबना हुआ है। उन्होंने विद्युत हेल्पलाइन नम्बर प‌र शिकायत दर्ज कर बिजली आपूर्ति ठीक कराये जाने की मांग की है। कस्बा में बने विद्युत सब स्टेशन से कूंड़ी, बखतपुर, धमियांपुर समेत कई दर्जना गांव की विद्युत सप्लाई है। यहां पर मनमाने तरीके से बिजली कटौती की जा रही है, दिन में 3 घन्टे रोस्टिंग के नाम पर कटौती की जा रही है। बीतीरात दस बजे से की गयी कटौती रात्रि 2 बजे चालू की गयी। जिससे क्षेत्र के लोगों में रोष बना हुआ है। इस संबध में जेई ज्ञानेंद्र पुष्कर ने बताया कि रात बिजली आपूर्ति सब स्टेशन को नहीं मिली थी। इसी वजह से परेशानी हुई।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *