बीते महीने अमेरिकी ओपन में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीतने वाली ब्रिटेन की टेनिस खिलाड़ी एमा रादुकानु का विजयी अभियान इंडियन वेल्स बीएनपी परिबास ओपन में थम गया।

दुनिया की 100वेीं रैंक कि खिलाड़ी बेलारूस की सासनोविच बीते महीने यूएस ओपन के महिला डबल्स के सेमीफाइनल में पहुंची थीं। जबकि 18 वर्षीया रादुकानु ने हैरतअंगेज प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता था।

सासनोविच ने इस मुकाबले में पहला सेट आधे घंटे में अपने नाम किया। 3-1 की बढ़त लेने के बाद उन्हें सर्विस ब्रेक मिला जिसके बाद उन्होंने अपनी सर्विस गंवाए बिना 5-2 की बढ़त कर ली। सासनोविच ने पहला सेट 6-2 से जीता।

ब्रिटेन की खिलाड़ी रादुकानु ने दूसरे सेट में वापसी करते हुए 4-2 की बढ़त बनाई। लेकिन सासनोविच ने पांचवीं बार उनकी सर्विस ब्रेक की और 5-4 की बढ़त बना ली। इसके बाद रादुकानु को वापसी करने का कोई मौका नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *