इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल 2021) में मुंबई इंडियंस का सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो गया। मुंबई इंडियंस आईपीएल के इस सीजन में प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। हालांकि उसने ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला जीत लिया। शुक्रवार को खेले गए मैच में उसने हैदराबाद को 42 रनों से हराया।

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेद्र सहवाग ने अगर तीन खिलाड़ियों को रिटेन रखने की इजाजत दी जाती है तो मुंबई इंडियंस को जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा और इशान किशन को रिटेन करना चाहिए।

वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज से कहा,’ अगर मझे मुंबई इंडियंस के लिए तीन खिलाड़ी रिटेन करने होंगे तो मैं जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा और इशान शर्मा को रिटेन करूंगा।’

उन्होंने आगे कहा कि ईशान किशन ने जैसी पारी हैदराबाद के खिलाफ खेली है वो आने वाले समय में ऐसी कई पारियां खेलेंगे। उन्होंने इसकी वजह उनक टॉप ऑर्डर का बल्लेबाज होना बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *