जसवंतनगर। विचित्र बुखार या ड़ेंगू द्वारा मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। बीवामऊ गांव की एक 19 वर्षीय युवती विचित्र बुखार की भेंट चढ़ गई। परिजन उसकी मौत का कारण डेंगू बुखार बता रहे हैं।
बताया गया है कि अनेग सिंह की 19 वर्षीय पुत्री साधना का पिछले सप्ताह से यहां इलाज चल रहा था। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे आगरा के किसी निजी हॉस्पिटल में ले गए थे जहां बीती रात उसकी मौत हो गई। मृतका पांच भाई बहन में चौथे नंबर की थी। उसके पिता और दो भाई भी इसी तरह पीड़ित बताए गए हैं जो दो दिन पहले ही आगरा से इलाज करा कर लौटे हैं।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *