जसवंतनगरः थाना क्षेत्र के अन्तर्गत हाईवे के समीप स्थिति मलाजनी गांव तथा उसके एक मजरे मे बदमाशो ने दो घरो मे घुस गये तथा लगभग 50 हजार की नगदी सहित लगभग 2 लाख से ज्यादा का माल लेकर चम्पत हो गये परिजनो को इस घटना की जानकारी सुबह जागने पर मिली बताते है कि ग्राम मलाजनी के अनिल कुमार पुत्र करन लाल नट के यहां चोर छत के जरिये घुस आये जबकि परिजन बरामदे मे लेटे थे वह किसी तरह कमरे मे घुस गये और कमरे मे रखा वख्सा उठा ले गये चोरो ने बख्से मे रखे 45 हजार रूपये नगद, दो कंधोनी चांदी, 3 अगूठी, कान के टॉप्स, तथा पायले निकाल ली इसके अलावा ग्राम नगला हुलासी की बबली पत्नी सरमन सिंह कठेरिया के घर मे पीछे के रास्ते घर मे घुस गये और घर मे रखी अलमारी से 10 हजार रूपये नगद तथा जेवरात जिसकी की कीमत लगभग 50 हजार बताई गई है लेकर रफूचक्क्रर हो गये इन घटनाओ की सूचना पीडित परिजनो ने प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह को दी उन्होने मौके पर पुलिस को भेजकर जांच पडताल कराई पीडित परिजनो ने थाने मे तहरीर दी है हालाकि पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नही किया है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *