जसवंतनगर(इटावा)।बांके बिहारी  मंदिर वृन्दावन से पूरे प्रदेश में यात्रा शुरू करने वाले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव 13 अक्टूबर, बुधवार को अपने गृहक्षेत्र जसवंतनगर पहुंचेंगे।जहां शाम 4 बजे हाइवे चौराहा पर रथ से सम्बोधित करेंगे।

यह जानकारी पत्रकारों से  वार्ता करते प्रसपा के नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता और उपाध्यक्ष मो अहसान ने आज दी है। शिवपाल सिंह के साथ परिवर्तन रथ में  प्रसपा प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी, राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव अंकुर, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, रामनरेश मिनी आदि होंगे।

उन्होंने बताया कि11 की शाम को वह वृन्दावन से चलकर 12 की सुबह मथुरा, फिर शाम को उनका रथ आगरा पहुंचेगा, जहां रात्रि प्रवास के बाद वह 13 अक्टूबर को टूंडला, एत्मादपुर, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज होते जब जसवंतनगर इलाका में जोनई के रिलायन्स पेट्रोल पंप पर पहुंचेंगे, तो वहां से गांव गांव हाइवे पर उनका स्वागत होगा।

जसवंतनगर में शाम को 4 बजे चौराहा पर जनता द्वारा अभिनन्दन के बाद सभा को संबोधित करेंगे। शिवपाल के आगमन के लिए अभूतपूर्व  तैयारियों में प्रसपा के नेता जिला महासचिव अजेंद्र गौर, राहुल गुप्ता,महावीर सिंह यादव, विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव, मो अहसान, राजीव यादव  कृष्णा यादव,सोनू यादव,गोपाल  गुप्ता आदि जुट गए हैं।

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *