एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन नुसरत जहां (Nusrat Jahan) ना सिर्फ कई बार विवादों में घिरी रही हैं, बल्कि एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने काफी कम समय में काफी फेम हासिल किया है. हाल ही में उन्होंने बेबी बॉय को जन्म दिया था. अब लंबे वक्त के बाद नुसरत जहां और यशदास ने अपने बच्चे को लेकर चुप्पी तोड़ी है.

एक इंटरव्यू के दौरान यशदास ने कहा, “मुझे बच्चा चाहिए था लेकिन मैंने आखिरी फैसला नुसरत पर छोड़ा था. जब उन्होंने मुझे पहली बार प्रेग्नेंट होने के बारे में बताया था तो मैंने उनसे कहा था कि अगर वो चाहती हैं तो आगे बढ़ सकती हैं. लेकिन मैंने कभी अपना फैसला उनके ऊपर नहीं थोपा. उन्होंने भी मुझसे कहा था कि अगर मैं चाहूं तो आगे बढ़ सकता हूं, मैं बच्चे को पाल लूंगी.”

वहीं यश कहते हैं, “बच्चे के लिए मेरे अपने कारण थे. लेकिन मुझे बताइए कि उन लोगों का क्या करें जिन्होंने इस बारे में बुरी बातें बोलीं. क्या मैं एक गर्भवती महिला को अकेला छोड़ देता. क्या ये दुनिया की नजरों में सही फैसला होता.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *