शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान इन दिनों चर्चा में हैं. लेकिन उनके फैंस को जल्द ही सबकुछ ठीक होने का बेसब्री से इंतज़ार है. ऐसे में उनके एक थ्रोबैक इंटरव्यू पर नज़र डालते हैं, जब उन्होंने अपने बड़े बेटे का नाम ‘आर्यन’ रखने के बारे में बात की थी.

शाहरुख ने कहा था कि गौरी को अपने पहले बच्चे को जन्म देते हुए देखना उनके लिए काफी मुश्किल था. उन्होंने खुलासा किया कि एक बार वह अपने स्टूडियो में बैठे थे और तभी कहीं से उनके पास आर्यन नाम आया. इसके बाद सुपरस्टार ने नाम डिजाइन और प्रिंट करवाया और अपने परिवार के सभी सदस्यों को दे दिया.

आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा गोवा जाने वाले एक जहाज में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया है. इन दिनों शाहरुख खान काफी परेशानियों से जूझ रहे हैं. हालांकि, तब से लेकर अब तक शाहरुख खान और उनके परिवार को उनके फैंस और दोस्त, हर तरह का समर्थन दे रहे हैं.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *