बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म थलाइवी (Thalaivii) जहां ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रही हैं को वहीं फिल्म में कंगना अपने लुक और एक्टिंग को लेकर भी छाई हुई हैं. कंगना की ये फिल्म अब पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान  में ट्रेंड कर रही है और इसके लेकर जो कंगना ने जो रिएक्शन दिया है वो काफी वायरल हो रहा है.

कंगना की फिल्म थलाइवी पाकिस्तान में नंबर एक पर ट्रेंड कर रही हैं. जिसकी खुशी कंगना ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की है. कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कई स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं, जिसमें फिल्म के प्रदर्शन के बारे में बता रही हैं.

इसको शेयर करते हुए कंगना रनौत ने लिखा, ‘थलाइवी पाकिस्तान समेत कई देशों में टॉप पर ट्रेंड कर रही है. कला की कोई बाधाएं नहीं है. इंडिया की तरफ से प्यार’. उन्होंने इसके साथ कई सारे तिरंगे झंडे और स्माइली वाले इमोजी भी एड भी किए हैं.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *