जसवंतनगर । पुलिस ने गश्त के दौरान एक सूचना के आधार पर चोरी के माल व अवैध चाकू सहित एक शातिर चोर को गिरफ्ता करने में सफलता हासिल की है।

विवरण के अनुसार उप निरीक्षक आशीष कुमार यादव पुलिस बल के साथ कचौरा रेल पुल के पास गश्त कर रहे थे तभी उन्हें सूचना मिली एक संदिग्ध व्यक्ति जिसके पास अवैध छुरा व कोई संदिग्ध वस्तु है कचौरा रोड से कस्बे की ओर आ रहा है यह जानकारी मिलते ही पुलिस दल ने सूचना के आधार पर बताई गई स्थान पर पहुंच कर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और उसकी जामा तलाशी ली तो उसमें एक अवैध चाकू तथा एक झोले में पाइप की लेजम के टुकड़े तथा एक लाख प्लास बरामद किया पुलिस की पूछताछ में उसने बताया की लेजम को उसने चुराया है तथा वह कबाड़ी के यहां बेचने के लिए ले जा रहा है इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और थाने लाई । पुलिस को उसने अपना नाम लीला उर्फ प्रीतम पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह रामलीला की मढैया ,कस्बा जसवंतनगर बताया है। बताते हैं कि वह कुछ माह पूर्व ही किसी मामले में जेल से छूट कर आया है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *