केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से बृहस्पतिवार को मुलाकात की और उनकी सेहत का हाल जाना। बुखार के बाद कमजोरी की शिकायत के चलते उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा, सिंह की स्थिति स्थिर है।’

मांडविया ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से एम्स, नई दिल्ली में मुलाकात की और उनकी सेहत का हाल जाना। स्वास्थ्य मंत्री ने सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां अखिल भारतीय आयुॢवज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की बृहस्पतिवार को कामना की।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘मैं डॉ. मनमोहन सिंह जी के अच्छे स्वास्थ्य और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’ इससे पहले, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया पूर्व प्रधानमंत्री से मिलने गए थे और उन्होंने सिंह की देखरेख कर रहे चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *