शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग्स मामले में कोर्ट में आज उनकी जमानत को लेकर सुनवाई चल रही है। इस दौरान आर्यन के वकील उनकी जमानत को लेकर तमाम तरह की दलीलें दे रहे हैं। लेकिन सरकारी वकीलों की तरफ से सबूत पेश किए जा रहे हैं कि आर्यन लंबे समय से ड्रग्स की चपेट में थे।

सेशंस कोर्ट ने दोपहर करीब 3 बजे सुनवाई शुरू की थी. इस दौरान एनसीबी (NCB) और आर्यन के वकील ने जमानत को लेकर दलीलें पेश की. सुनवाई शाम करीब पौने 6 बजे तक चलती रही. इसके बाद कोर्ट ने जमानत पर अपना फैसला अगले दिन यानी गुरुवार तक के लिए टाल दिया.

एनसीबी की टीम कोशिश कर रही है कि आर्यन को जमानत ना मिल पाए.एनसीबी ने बुधवार को कोर्ट में कहा कि भले ही आर्यन के पास ड्रग्स नहीं मिली हो लेकिन वो ड्रग्स पेडलर के संपर्क में था. ये एक बड़ी साजिश है. इसकी जांच जरूरी है.

इतना ही नहीं वह ड्रग पेडलर के संपर्क में भी थे। एनसीबी ने कोर्ट में दलील दी है कि जो ड्रग्स क्रूज शिप से बरामद हुआ वो सिर्फ अरबाज मर्चेंट के लिए नहीं थे। उसको आर्यन खान ही कंज्यूम करने वाले थे। इस मामले में आर्यन पहले ही कबूल कर चुके हैं कि वह चार साल से ड्रग्स का सेवन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *