पलामू में नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के खैरादोहर पंचायत अंतर्गत शिल्दा खुर्द गांव में गुरुवार को मां-बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या महिला के दो भतीजों ने की है। घटना के बाद आरोपियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। वारदात के पीछे अंधविश्वास और जमीन का विवाद का मामला सामने आया है। मारने वाले मृतक प्रभु सिंह के चचेरे भाई हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी पुलिस ने बरामद कर ली है।

एसडीपीओ ने बताया कि घटना का कारण जमीन विवाद के साथ अंधविश्वास भी है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। प्रभु सिंह और बबन सिंह के परिवार के बीच कई वर्षों से जमीन और भूत-प्रेत को लेकर विवाद होता रहता था। मां कलावती देवी (60) और बेटे प्रभु सिंह (38) शिल्दा खुर्द गांव के झुंझुनुवा पहाड़ पर स्थित पाही पर विवादित खेत की जुताई करने गए थे। इसी बीच प्रभु के चचेरे भाइयों सत्यनारायण सिंह के पुत्र बबन सिंह (23) और विनोद सिंह (18) ने विवादित खेत में ही दोनों को मार डाला।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *