बिजनौर जिले के गांव हसनपुर में रामलीला के मंच पर राम वियोग का मंचन चल रहा है। लोग भावविभोर हो लीला में खोए हुए थे। इसी दौरान राम वनवास लीला में दशरथ का अभिनय कर रहे कलाकार राजेन्द्र कश्यप ने अभिनय के दौरान सच में ही दम तोड़ दिया। काफी देर तक दर्शक इसे अभिनय ही मानते रहे। मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। रेहड़ क्षेत्र के गांव हसनपुर में आयोजित रामलीला में पूर्व प्रधान राजेन्द्र कश्यप राजा दशरथ का अभिनय करते आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात राम वनवास का दृश्य मंचित हो रहा था। दशरथ सुमंत को राम-सीता और लक्ष्मण के साथ भेजते हैं और उन्हें घुमाकर वापस लाने के लिए कहते हैं। सुमंत राम के अयोध्या न लौटने की सूचना दशरथ को देते हैं।

 

रामलीला समिति के अध्यक्ष संजय सिंह गांधी ने बताया कि कलाकार राजेंद्र कश्यप राजा दशरथ के रोल में इतने डूब गए कि उनकी वास्तव में मौत हो गई। दर्शक और समिति के लिए इसे अभिनय ही समझते रहे, लेकिन पर्दा गिरने पर भी कोई प्रतिक्रया नहीं हुई। उन्हें देखा गया तो उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद रामलीला भी बंद कर दी गई। बताया जा रहा है कि अचानक हार्ट अटैक आने पर उनकी मौत हुई।

अपने अभिनय से राजेंद्र कश्यप कर देते थे भावविभोर

पेशे से किसान मृतक राजेन्द्र कश्यप क्षेत्र में होने वाले धार्मिक कार्यक्रम व आयोजन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते थे। लगभग दो दशक पूर्व ग्राम पंचायत हसनपुर मे ग्राम प्रधान चुने गये राजेन्द्र कश्यप अभिनय में रुचि रखते थे। गांव सहित आस-पास के क्षेत्रो में होने वाली रामलीला में राजेन्द्र कश्यप राजा दशरथ सहित कई किरदार निभाते थे। उनकी दमदार आवाज और अभिनय दर्शकों को भाव विभोर कर देती थी। एक कुशल एव अनुभवी कलाकार के निधन से क्षेत्रीय लोगों अपूरणीय क्षति बताया हैं। परिजनों के मुताबिक राजेन्द्र कश्यप के तीन पुत्र, दो पुत्रियां हैं।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *