ऊसराहार

कक्षा 3 की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास अनुसूचित जाति के युवक ने किया, खेतों पर काम कर रही महिलाओं के शोर मचा देने पर आरोपी छात्रा को छोड़कर भाग गया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
थाना ऊसराहार क्षेत्र के गांव नगला गंगे में कक्षा 3 की 9 वर्षीय छात्रा शुक्रवार की शाम 6 बजे खेत से अपने घर जा रही थी तभी गांव का ही अनुसूचित जाति का युवक राजीव जाटव ने छात्रा को पकड़ लिया और उसे बाजारा के खेत में ले जाने लगा तभी छात्रा की चीख पुकार सुनकर पास ही खेत पर मौजूद महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया जिस पर गांव के लोग भी घटाना स्थल पर आ गये जिस पर आरोपी राजीव मौके से भाग गया घटना की सूचना पीड़ित छात्रा के पिता ने थाना ऊसराहार में दी जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची वहीं मामले में पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है इस सम्बंध में थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगा दास गौतम ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है मुकदमा दर्ज किया गया है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *