उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रामनगरी अयोध्या पहुंच गए है. उन्होंने अयोध्या आकर कहा कि भगवान राम हमारे आदर्श हैं हमारे कण-कण में विराजमान है. हमारे हर सांस के साथ भगवान राम का हम लोग नाम लेते हैं. उनका जो शासन था हमेशा से हमारे लिए आदर्शों का शासन रहा है.

पुष्कर सिंह धामी अयोध्य़ा में दिल्ली सेवा धाम अयोध्या उनके द्वारा बनाई जा रही भव्य एक धर्मशाला के शिलान्यास के लिए आए हैं. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री उस कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची हैं. सीएम धामी ने कहा कि मैं बचपन से यहां आता रहा हूं और अयोध्या में जब भी मैआता था तब मैं सोचता था भगवान कब तक टेंट के नीचे रहेंगे.

बचपन से जो सपना हम लोगों ने देखा था वह काम भी पूरा हो रहा है. भगवान केदारनाथ जी उत्तराखंड में है और भगवान राम अयोध्या में है. भगवान राम और भगवान शिव दोनों परस्पर 2 नाम एक ही जैसा है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *