छत्तीसगढ़ के रायपुर रेलवे स्टेशन पर सीआरपीएफ स्पेशल ट्रेन में विस्फोट हो गया, जिसमें चार जवान घायल हो गए। रायपुर पुलिस ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर सीआरपीएफ स्पेशल ट्रेन में इग्नाइटर सेट वाला बॉक्स (एक तरह से ग्रेनेड) फर्श पर गिरने से हुए विस्फोट में सीआरपीएफ के चार जवान घायल हो गए। बताया जा रहा है कि डेटोनेटर बॉक्स में हुए विस्फोट के कारण यह हादसा हुआ।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह घटना सुबह 6.30 बजे तब हुई जब झारसुगुड़ा से जम्मू तवी जा रही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी। सीआरपीएफ के एक जवान (एक हेड कांस्टेबल) को रायपुर के नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुबह साढ़े छह बजे झारसुगुड़ा से जम्मू तवी जा रही सीआरपीएफ की विशेष रेलगाड़ी प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी थी। इसमें सीआरपीएफ की तीन कंपनियों को भेजा जा रहा था। जब रेलगाड़ी में सामान रखा जा रहा था तब बोगी नंबर नौ के करीब एक कंटेनर में (जिसमें विस्फोटक रखा गया था) विस्फोट हो गया।

 

उन्होंने बताया कि इस घटना में हवलदार चौहान विकास लक्ष्मण समेत चार जवान घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस दल घटनास्थल पहुंचा । घायल जवान लक्ष्मण को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं मामूली रूप से घायल तीन अन्य जवानों को प्राथमिक उपचार दिया गया। रेलगाड़ी रायपुर रेलवे स्टेशन से रवाना हो चुकी है।  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में स्टेशन में मौजूद अन्य किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *