‘बिग बॉस 15’ के घर में हर दिन जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। वहीं शो के दूसरे वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाते नजर आए। सलमान खान ने मीशा और ईशान की बढ़ती नजदीकियों पर उन्हें कम शब्दों में फटकार लगाईं।

पिछले कुछ समय में मीशा अय्यर और ईशान सहगल के बीच काफी नजदीकियां बढ़ी है। सलमान खान ने कहा कि मीशा और ईशान आप जो कर रहें है वो नेशनल टेलीवजन पर कैसा लग रहा होगा इस बारे में सोचना चाहिए। अगर इससे आपको प्रॉब्लम नहीं है तो हमें भी कोई समस्या नहीं है। लेकिन यहां जो छप रहा है वो लाइफ लॉन्ग के लिए है।

उन्होंने कहा, आज से कई सालों के बाद भी ये क्लिप वायरल होती रहेगी। अगर भविष्य में आप साथ नहीं रहें तो फिर आप कैसा महसूस करेंगे? आपको हर तरीके से सोचना चाहिए और उसी के अनुसार एक्ट करना चाहिए।

सलमान खान से डांट पड़ने के बाद मायशा रोने लगती हैं। जिसकी बाद प्रतीक सहजपाल और ईशान शांत कराने की कोशिश करते हैं और उसे बताते हैं कि वह कहां गलत थीं। मायशा इस हफ्ते घर के काफी रूल्स इन्ग्नोर करती दिखाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *