बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। एक्टर का नाम अभिनेत्री कटरीना कैफ के साथ जोड़ा जाता है। विक्की और कटरीना काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन दोनों ने इस बात को कभी कबूल नहीं किया है।

16 अक्तूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर विक्की कौशल की फिल्म ‘सरदार उधम’ रिलीज हुई है। विक्की इन दिनों इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में, उन्होंने ‘ई-टाइम्स’ को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें विक्की ने अपनी और कटरीना की सगाई की अफवाह को मीडिया की देन बताया है। विक्की ने कहा, ‘इस तरह की खबरें आपके दोस्तों ने फैलाई हैं (हंसते हुए)। मैं जल्द ही सगाई भी कर लूंगा… जब समय होगा। उसका भी टाइम आएगा।’

एक्टर के भाई सनी कौशल ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मुझे याद है कि, विक्की सुबह जिम गया था, तभी उनकी सगाई की अफवाहें आने लगी थीं। तो, जब वह घर लौटा, तो मां और पिताजी ने मज़ाक में उससे पूछा, ‘अरे यार, तेरी इंगेजमेंट हो गई, मिठाई तो खिला दे।’ तब विक्की ने उनसे कहा था, ‘जितनी असली इंगेजमेंट है, उतनी असली मिठाई भी खा लो।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *