आज चौरी चौरा मे समाजवादी पार्टी के नेता कालीशंकर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर ब्रह्मपुर ब्लॉक के गोड़सैरा गांव में स्थित अंबेडकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जो 11 वर्ष पूर्व बना था का संचालन शुरू करने की मांग किया

काली शंकर ने बताया कि मुख्यमंत्री का जिला है फिर भी यहां स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली है ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए कई किलोमीटर तक भटकना पड़ता है जो भी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र हैं बदहाली की स्थिति में है.

काली शंकर ने शासन और प्रशासन से मांग किया है कि जल्द से जल्द इस समुदायिक केंद्र पर स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध कराई जाए जिससे आसपास के दर्जनों गांव को स्वास्थ्य सुविधा मिल सके.

काली शंकर ने कहा सामुदायिक केंद्र 11 वर्षों से सफेद हाथी बन कर खड़ा हम इसके जांच करा दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए तत्काल यहां पर स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू की अपील करते हैं यदि 1 महीने के अंदर यहां स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू नहीं की गई तो हम मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर लोकतांत्रिक ढंग से आवाज बुलंद करने का काम करेंगे ।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *