Mahindra XUV 700 Javelin Edition की कुछ चुनिंदा फोटो लीक्स हो चुकी हैं. दोनों ही स्पेशल एडिशन हैं जिनकी तस्वीरे सामने आई है. सितंबर शुरू होते ही महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ऐलान किया कि Mahindra XUV700 के स्पेशल एडिशन को कंपनी प्रस्तुत करेगी.

महिंद्रा एक्सयूवी 700 में बहुत सी वर्टिकल स्लैट्स देखने को मिलेंगी. इसकी फ्रंट ग्रिल गोल्ड पेंटेड होगी. नया महिंद्रा बैज और ओआरवीएम के डोर हैंडल और रियर बैजिंग गोल्ड एक्सेंट के साथ आते है.

महिंद्रा एक्सयूवी700 जेवलिन एडिशन, जिसे नीरज चोपड़ा के लिए डिजाइन किया गया है इस कार को अंदर और बाहर दोनों तरफ 87.58 मीटर को प्रिंट गया है. कार में मोटिफ पीछे की तरफ है. वही दूसरी ओर सुमित एंतिल के एक्सयूवी700 जेवलिन एडिशन का सिंबल है 68.55.

2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन को नई महिंद्रा XUV700 जेवलिन के स्पेशल एडिशन में अटैच किया गया है, जो कार को 420Nm टार्क और 185 hp पावर जनरेट करने में हेल्प करेगा. इस कार में 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर और 6-स्पीड मैनुअल के स्वचालित गियरबॉक्स भी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *