कंगना रनौत ने आज रात मुम्बई में जुहू स्थित एक लोकप्रिय लाउंज के बाहर अपनी आगामी फिल्म ‘धाकड़’ का विशालकाय पोस्टर को लॉन्च किया, जिसमें फिल्म की रिलीज की तारीख भी दर्ज थी.  ‘धाकड़’ की रिलीज का ऐलान करते पोस्टर पर कंगना के एक्शन अवतार वाले अलग-अलग अंदाज चस्पां थे.

कंगना रनौत ‘धाकड़’ फिल्म‌ के निर्माताओं में से एक दीपक मुकुट के जन्मदिन और फिल्म की शूटिंग पूरी होने से जुड़ी पार्टी में शामिल होने के लिए ‘एस्टेला’ लाउंज में पहुंची थीं. पार्टी में शामिल होने से पहले बाहर पर्दे से ढंके फिल्म के विशालकाय पोस्टर का लॉन्च करने के बाद कंगना ने फिल्म के बारे में बात भी की.

उन्होंने कहा कि ‘धाकड़’ एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है और इस तरह की फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में आज तक नहीं बनी है. उन्होंने ‘धाकड़’ को एक ‘रेव्युलूशनरी’ (क्रांतिकारी) फिल्म भी करार दिया.

मीडिया से संक्षिप्त तौर पर बात करने के बाद कंगना जल्दबाजी में फिल्म के निर्देशक, निर्माताओं और फिल्म से जुड़े अन्य लोगों के साथ दीपक मुकुट का जन्मदिन और फिल्म के कम्प्लीट होने की पार्टी मनाने के लिए लाउंज के अंदर चलीं गईं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *