अमिताभ बच्चन के पॉपलुर शो कौन बनेगा करोड़पति में हर शुक्रवार को खास मेहमान हिस्सा लेते हैं, जो शो में जीती रकम को समाज कल्याण से जुड़े कामों में लगाते हैं.  केबीसी का मंच पर गायक सोनू निगम और शान की मखमली आवाज का जादू सुनाई देगा.

सोनू निगम और शान इस शुक्रवार यानी 22 अक्टूबर को केबीसी के स्पेशल एपिसोड में नजर आएंगे. इन दोनों के आने से केबीसी की शाम म्यूजिकल हो जाएगी. ये दोनों सिंगर अपने कई सुपरहिट गाने सुनाएंगे.

इस दौरान ये दोनों सिंगर अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठकर केबीसी के मुश्किल सवालों को पार करने की कोशिश करते दिखेगें. शो में एक और दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेगा जब सोनू निगम, शान और अमिताभ बच्चन के बीच अंताक्षरी सुनने होगी.

इससे पहले के एपिसोड में हिंदी सिनेमा की सबसे सुपरहिट फिल्म शोले की रियूनियन किया गया था. जिसमें एक्ट्रेस हेमा मालिनी और फिल्म के डायरेक्टर रमेश सिप्पी स्पेशल गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *