जाह्नवी कपूर यूथ की फेवरेट हैं. असल जिंदगी में वो काफी विनम्र और शांत स्वभाव की हैं. जाह्नवी कपूर पिछले दिनों वेकेशन पर गईं थी. उन्होंने इस दौरान कई तस्वीरों को शेयर भी किया. दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के बाद अब जाह्नवी वापस मुंबई लौट आई हैं. मंगलवार (19 अक्टूबर) को वह एयरपोर्ट पर पापा बोनी कपूर  के साथ स्पॉट की गईं.

हाल ही में एक बार फिर ये तब देखने को मिला फोटो के पैपराजी ने उन्हें (बोनी कपूर) मास्क उतराने के लिए कहा और उन्होंने ऐसा किया तो बेटी जाह्नवी ने पापा की डांट लगा दी.

पापा का मास्क उतारते देख जाह्नवी गुस्सा हो जाती हैं और अपने हाथों से मास्क पहनाने लगती हैं. हालांकि फोटोग्राफर्स उनसे कहते हैं कुछ नहीं होगा. ये सुनने के बाद एक्ट्रेस कहती हैं, ‘ऐसी गलत एडवाइस मत दीजिए.’ इसके बाद दोनों ने मास्क में ही साथ में पोज दिए.

कार में बैठने से पहले एक फोटोग्राफर जाह्नवी से उनके हाथ में बने टैटू को दिखाने के लिए कहता है. इस पर वो जवाब देती हैं, ‘बहुत देख लिया, मैंने इंस्टाग्राम पर डाल दिया है.’

जाह्नवी कपूर कपूर ने इस महीने ही ‘आई लव यू माई लबू’ टैटू अपने हाथ पर करवाया है. उन्होंने पहले अपनी मां श्रीदेवी का एक नोट शेयर किया था जिसपर ‘आई लव यू माई लबू, यू आर बेस्ट बेबी इन द वर्ल्ड’ लिखा हुआ था.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *