हजारीबाग के दारू प्रखंड में किशोरी से हुए सामूहिक दुष्कर्म का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि पदमा प्रखंड के एक अन्य गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ चार लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में दो लोगों पर नामजद पर दो अज्ञात के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। बताया जाता है इनमें दो लोग पीड़िता के गांव के ही रहने वाले हैं। मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच भी कराई गई।

जानकारी के अनुसार पीड़िता अपनी नानी के घर रह कर पढ़ाई कर रही थी। 15 अक्तूबर की रात्रि में उसी गांव के कुछ युवक उसे बहला-फुसलाकर जंगल की ओर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर जंगल में छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार जब उसको होश आया तो वह अपने घर न जाकर आरोपी के घर ही पहुंच गयी। इधर लड़की के घरवाले भी उसे खोजते हुए उस लड़के के घर तक जा पहुंचे तो लड़की ने अपनी पीड़ा बतायी। इस संदर्भ में पदमा थाना में मामला दर्ज करा दिया गया है।

 

 

पीडि़ता के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

अजीत कुमार थाना प्रभारी पदम

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *