राया । कस्बा राया में आज विश्व हिंदू परिषद , बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बंगलादेश में रह रहे हिंदुओ पर हो रहे अत्याचार के विरोध में जेहादीं आतंकियों का पुतला फूंककर विरोध जताया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एडीओ पंचायत को सौपा । बांग्लादेश जम्मू कश्मीर अफगानिस्तान में रह रहे हिन्दुओ पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के युवाओ ने हाथरस मथुरा मार्ग नेहरू पार्क पर जेहादी आतंकियों का पुतला फूंक कर आक्रोश व्यक्त कर जमकर नारेबाजी की ।

इसके पश्चात राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन विकास खण्ड कार्यालय पर एडीओ पंचायत श्यामसुंदर को सौपा। इस दौरान आकाश पाठक मनीष ठेनुआ नीरज सोलंकी कुलदीप सिंह अमित चौधरी अनिल चौधरी प्रकाश चौधरी अजय पिंटू मुनेश चौधरी योगेश गोपाल धारा आकाश चौधरी बॉबी तेजपाल रामू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट /- प्रताप सिंह

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *