लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बार फिर से हिरासत में ले लिया है। प्रियंका गांधी आगरा जाना चाहती थीं, लेकिन उन्हें लखनऊ में ही हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले जाया गया है।

प्रियंका गांधी आज आगरा जाना चाहती थीं, वे आगरा जाकर अरुण वाल्मिकि के परिवार से मुलाकात करना चाहती थीं, अरुण वाल्मिकि की कथित तौर पर पुलिस हिरासत में मृत्यु हुई है। प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा है, “अरुण वाल्मीकि की मृत्यु पुलिस हिरासत में हुई। उनका परिवार न्याय मांग रहा है। मैं परिवार से मिलने जाना चाहती हूं। उप्र सरकार को डर किस बात का है? क्यों मुझे रोका जा रहा है।”
इससे पहले प्रियंका गांधी जब आगरा के लिए रवाना हुईं थी तो उनके काफिले को आगरा एक्सप्रेसवे के एंट्री प्वाइंट पर रोका गया था, काफिला रोके जाने को लेकर प्रियंका गांधी ने कड़ी आपत्ति जताई थी, उस समय प्रियंका गांधी ने कहा था, “मुझे आगरा जाने से किस कारण रोका है तो यही जानें, सिर्फ कांग्रेस के ऑफिस तक जाने की अनुमति है मुझे, कहीं भी जाने की कोशिश करती हूं तो रोक देते हैं, भगवान जाने क्यों ये लोग तमाशा करना चाहते हैं, मैने तो कहा है कि मैं जाऊंगी इंतजार करने के लिए तैयार हूं, हर बार बोलते हैं 144 लागू है कानून व्यवस्था का मसला है।”

गोरखपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *