मुंबई में तट के पास क्रूज जहाज से ड्रग्स जब्त किए जाने के मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) जेल में बंद हैं.

मुंबई सेशंस कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उनके वकीलों ने तुरंत बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील दायर कर निचली अदालत के आदेश को चुनौती दे दी. अब उनके वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट में बेल की अर्जी दी है. वहीं बॉम्बे हाईकोर्ट में आर्यन खान की जमानत पर 26 अक्टूबर यानी मंगलवाक को सुनवाई होगी.

महानगर स्थित एक विशेष अदालत ने आर्यन और दो अन्य को बुधवार दोपहर जमानत देने से इनकार कर दिया था. विशेष न्यायाधीश वीवी पाटिल ने आर्यन और उनके दो मित्रों अरबाज मर्चेंट और फैशन मॉडल मुनमुन धमेचा की जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया.

ऑर्थर रोड जेल प्रशासन ने बताया है कि आर्य़न खान समेत सभी आरोपियों को आज हाईकोर्ट नहीं ले जाया जाएगा. बल्कि सभी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट रूम में पेश किया जाएगा. तीनों आरोपियों को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया था और वे अभी न्यायिक हिरासत में हैं.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *