सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 15 में इस बार हफ्ते के बीच में ही डबल एविक्शन हो गया जो फैंस और कंटेस्टेंट दोनों के लिए ही काफी शॉकिंग था.

विधि पांड्या (Vidhi Pandya) और डोनल बिष्ट (Donal Bisht) दोनों को ही कम वोट मिले थे जिसके कारण उन्हें शो से बाहर जाना पड़ा. बिग बॉस के आने वाले एपिसोड में भी कुछ बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है.

ये और कोई नहीं बल्कि राकेश बापट () हैं. ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स ने शो में राकेश की एंट्री को लेकर हां कर दी है. ऐसे में जल्द ही बिग बॉस 15 के घर में उनकी एंट्री होगी. मालूम हो कि शमिता शेट्टी और राकेश बापट की पहली मुलाकात बिग बॉस ओटीट में हुई थी, ये शो कनेक्शन के कॉन्सेप्ट पर आधारित था.

जब शमिता ने अपने शूज माइशा को दिए थे उस दौरान सबसे पहले राकेश ने सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ की थी. बिग बॉस 15 में अक्सर कंटेस्टेंट राकेश बापट के नाम से शमिता शेट्टी को छेड़ते हुए नजर आते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *