बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के घर एनसीबी ने छापा मारा है। यह रेड मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर पर की गई है। मामले में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि एनसीबी की यह रेड आर्यन खान ड्रग मामले से जुड़ी हुई हो सकती है।

एनसीबी के हाथ आर्यन खान और बॉलीवुड की एक उभरती हुई एक्ट्रेस की चैट लगी है। चैट्स में नशे को लेकर बातचीत हो रही थी। इसी चैट को आधार बनाकर एनसीबी ने कोर्ट से आर्यन समेत बाकी आरोपियों की रिमांड मांगी है।

शाहरुख के घर ‘मन्नत’ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम पहुंची है। गुरुवार सुबह ही शाहरुख ने अपने बेटे आर्यन खान से जेल में मुलाकात की थी।अनन्या शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की दोस्त रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *